जन्म जन्म का साथ है ये प्यारा वतन हमारा
ये प्यारा वतन हमारा
उतर में हिमालय भारत का रखवाला
तीन और सागर बने देश हमारा प्यार
बीच बीच में गंगा देती मीठे जल की धारा
जन्म जन्म का........
वीर भगत सिंह करते वतन की पूजा
वीर शिवाजी जैसे मुगलों के संग जूझा
लक्ष्मी बाई ने जन्म लिया वो हिंदुस्तान हमारा
जन्म जन्म का.........
प्यारे गांधी नेहरू आंखों के दो तारे
हर बच्चे के दिल में देश उतरे
वतन के खातिर जीना मरना सचा धर्म हमारा
जन्म जन्म का साथ है ये प्यारा वतन हमारा